रीवा

मुख्यमंत्री की वीडियो कान्फ्रेंसिंग आज

मुख्यमंत्री की वीडियो कान्फ्रेंसिंग आज

रीवा :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना के नए वेरिएंट से उत्पन्न तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए रखी जाने वाली सतर्कताएँ तथा वैक्सीनेशन महा अभियान के अंतर्गत 31 दिसंबर तक दूसरे डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के संबंध में जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय, वार्ड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्यों को एक दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य एनआईसी में तथा शेष विकासखंड/वार्ड/ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों के सदस्य वीसी लिंक से जुड़ेंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सचिव, टीकाकरण के कार्य में लगे जमीनी स्तर के अन्य कर्मचारियों, सक्रिय सामाजिक/स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिलों के प्रभारी अधिकारीगण से भी संबोधन को ऑनलाइन देखने व सुनने की अपेक्षा की गई है। यह संबोधन दूरदर्शन के अलावा वेबकास्ट लिंक, फेसबुक लाइव, यूट्यूब, ट्विटर पर देखा व सुना जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button