रीवा

झण्डा दिवस के लिए बद्रिका ग्रुप के चेयरमैन ने दी एक लाख रुपए की सहयोग राशि

झण्डा दिवस के लिए बद्रिका ग्रुप के चेयरमैन ने दी एक लाख रुपए की सहयोग राशि

रीवा : हर वर्ष सात दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों तथा सैन्य विधवाओं के कल्याण के लिए सहयोग राशि दी जाती है। अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठन, औद्योगिक संस्थान तथा व्यावसायिक संस्थान सैनिकों के कल्याण के लिए स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान करते हैं। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल से बद्रिका ग्रुप ने सैनिकों के कल्याण के लिए एक लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। कलेक्ट्रट में कलेक्टर को बद्रिका ग्रुप के चेयरमैन सुनील सिंह ने एक लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक भेंट किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. पी. गंगा भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button