जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए विकासखण्डवार दैनिक लक्ष्य तय
जिले में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगा टीकाकरण का महाअभियान
रीवा :कोरोना वायरस की तीसरी लहर की दस्तक प्रदेश के कई जिलों में सुनाई दे रही है। तीसरी लहर का असर सीमित करने तथा जिले के आमजनों को वायरस से पूरी सुरक्षा प्रदान करने के लिए 18 साल से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण आवश्यक है। जब तक दोनों डोज के टीके निश्चित अंतराल में नहीं लगेंगे तब तक जिले में कोरोना का खतरा बना रहेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के सभी पात्र व्यक्तियों को 25 दिसम्बर तक वैक्सीन की दूसरी डोज का शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए रीवा जिले में प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण का महाअभियान शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जाएगा। इसके साथ प्रत्येक विकासखण्ड के लिए टीकाकरण का दैनिक लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि जिले की वर्तमान में अनुमानित जनसंख्या 28 लाख 31 हजार 434 है। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की संख्या 17 लाख 62 हजार 818 है। इन सभी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा रहे हैं। इनमें से दो दिसम्बर तक 16 लाख 63 हजार 922 व्यक्तियों को प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। यह जनसंख्या का 94.38 प्रतिशत है। जिले में 11 लाख 54 हजार 283 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। यह प्रथम डोज लगवा चुके व्यक्तियों का 69.37 प्रतिशत है। एक दिसम्बर तक एक लाख 28 हजार 956 व्यक्ति दूसरी डोज का टीका लगवाने के पात्र हो गए हैं। प्रथम डोज के दिनांक के अनुसार इनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को टीके लगाने के लिए विकासखण्डवार दैनिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में प्रत्येक सोमवार को 40 हजार, मंगलवार को 11 हजार 500, बुधवार को 81 हजार, गुरूवार को 30 हजार, शुक्रवार को 11 हजार पांच सौ तथा शनिवार को 34 हजार टीके लगाने का लक्ष्य दिसम्बर माह के लिए निर्धारित किया गया है।
विकासखण्ड
लक्ष्य
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
गुरूवार
शुक्रवार
शनिवार
गंगेव
7000
1000
500
3000
1000
500
1000
गोविंदगढ़
20000
4000
1000
8000
3000
1000
3000
हनुमना
20000
4000
1000
8000
3000
1000
3000
जवा
20000
4000
1000
8000
3000
1000
3000
मऊगंज
25000
5000
1000
10000
3000
1000
5000
नईगढ़ी
20000
4000
1000
8000
3000
1000
3000
रायपुर कुर्चु.
20000
4000
1000
8000
3000
1000
3000
रीवा शहरी
27000
5000
2000
10000
3000
2000
5000
सिरमौर
29000
5000
2000
10000
5000
2000
5000
त्योंथर
20000
4000
1000
8000
3000
1000
3000
कुल योग
208000
40000
11500
81000
30000
11500
34000
