
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र डुमरा में दिव्यांगजन दिवस मनाया
सीतामढी/ बिहार: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र डुमरा में दिव्यांगजन दिवस मनाया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र में दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल एवं हेयर रिंग आदि का वितरण भी किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले दिव्यांगजनों को पुरस्कृत भी किया गया साथ ही सभी दिव्यांगजनों को मतदाता के रूप में निर्वाचक सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को बताया गया ।उक्त कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक निदेशक नीजू कुमार राम (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) सहायक निदेशक चंदन कुमार ठाकुर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार उपस्थित थे ।



