रीवा

टीकाकरण महाअभियान में लगे 38643 टीके

टीकाकरण महाअभियान में लगे 38643 टीके

रीवा : रीवा जिले में टीकाकरण का महाअभियान लगातार जारी है। जिले में 4 दिसम्बर को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये। साथ ही मोबाइल टीमों द्वारा भी लोगों के घरों तक जाकर कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों में शाम 6 बजे तक 38643 टीके लगाये गये। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि रीवा नगर निगम क्षेत्र सहित जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न टीकाकरण केन्द्र बनाये गये थे तथा विभिन्न वार्डों में मोबाइल टीमें भी तैनात की गयी थी जिनके द्वारा निर्धारित स्थलों में जाकर टीके लगाये गये। अभियान के तहत वैक्सीन की दूसरी डोज के पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता से टीके लगाये जाने का कार्य टीकाकरण केन्द्रों व मोबाइल टीम द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button