सीतामढ़ी

निर्वाचक नामावली में दावा-आपत्ति आज तक लिए जाएंगे

निर्वाचक नामावली में दावा-आपत्ति आज तक लिए जाएंगे

रीवा :भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा एक जनवरी 2022 की स्थिति में फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के लिये जारी कार्यक्रम अनुसार जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में फोटो निर्वाचक नामावलियों का प्ररूप प्रकाशन एक नवम्बर 2021 को किया जाकर दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की तिथि 30 नवम्बर 2021 निर्धारित की गई थी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दावे-आपत्तियाँ प्राप्त करने की तिथि 5 दिसंबर 2021 तक
बढ़ायी गयी है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिये फार्म-6, नाम हटाने के लिये प्ररूप-7, निर्वाचक नामावली में दर्ज प्रविष्टियों में संशोधन हेतु फार्म-8 तथा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्रों में नाम स्थानान्तरण के लिये फार्म-8 क भरकर मतदान केन्द्रों में प्रस्तुत कर सकेंगे। सभी बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र में 5 दिसंबर 2021 तक घर-घर जाकर एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले चिन्हित ऐसे मतदाताओं से गरूण एप के माध्यम से निर्धारित प्ररूप में आवेदन प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button