नईगढ़ी जनपद पंचायत में 9 स्थलों पर दाखिल होंगे नामांकन पत्र
रीवा : पंचायत आम निर्वाचन 2021 में रीवा जिले की नईगढ़ी जनपद पंचायत में प्रथम चरण में निर्वाचन होगा। इसके लिए नामांकन पत्र 13 दिसम्बर सोमवार से दाखिल किए जा सकेंगे। नईगढ़ी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत के पंच तथा सरपंच पदों के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 9 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तैनात किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए पंचायत भवन कोट में उपयंत्री हरिश्चन्द्र शर्मा, हाई स्कूल रामपुर में खाद्य निरीक्षक रोहित सिंह, उत्कृष्ट उमावि नईगढ़ी में बीईओ रामसुशील वर्मा, ग्राम पंचायत भवन बधवा भाईवाट में एव्हीएफओ गिरजा प्रसाद पटेल को तैनात किया गया है। पंचायत भवन खर्रा में उपयंत्री एमएल बाडेकर, पंचायत भवन इटहाकला में उपयंत्री एपी तिवारी, पंचायत भवन सिनुआ में उपयंत्री अनुरोध पाण्डेय, पंचायत भवन जोरौट में उपयंत्री संजय पाण्डेय तथा शासकीय माध्यमिक शाला फूलकरण सिंह में उपयंत्री व्यासमुनि शर्मा को तैनात किया गया है। नईगढ़ी के लिए रिजर्व सहायक रिटर्निंग ऑफीसर के रूप में नीलेश द्विवेदी आरएईओ, रामनारायण वर्मा आरएईओ तथा एव्हीएफओ उमेश वर्मा को तैनात किया गया है। कलेक्टर ने रिटर्निंग ऑफीसर के मार्गदर्शन में सभी सहायक रिटर्निंग ऑफीसरों को नामांकन पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।
