Lockdown News 2022: देश में कोरोना के मरीज एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही पाबंदियों की शुरुआत हो चुकी है और आशंका जताई जा रही है कि एक बार फिर लॉकडउन लग सकता है। यानी साल 2022 की शुरुआत ही लॉकडाउन से हो सकती है। महाराष्ट्र और दिल्ली, देश के दो ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। इनके अलावा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु उन राज्यों की लिस्ट में हैं जहां खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown in 2022) लगेगा? क्या उन्हें फिर से घरों में कैद रहना होगा?