
केआईएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए; स्टैंडअलोन कुल आय 12% बढ़कर 61 करोड़ रुपये रही, तिमाही में शुद्ध लाभ 4% बढ़कर 41 करोड़ रुपये पर पहुंचा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान:पुणे भारत
पुणे, भारत,: किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (केआईएल) (बीएसई: 500243; एनएसई: KIRLOSIND) ने आज 31 मार्च 2027 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की।
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए केआईएल के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉर्ज वर्गीज ने कहा, ” केआईएल ने दूसरी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया है। स्टैंडअलोन आंकड़ों की बात करें तो हमने छमाही का समापन 78 करोड़ रुपये की कुल स्टैंडअलोन आय के साथ किया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12% अधिक है। वहीं, स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 48 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आधार पर छमाही के दौरान कुल आय 3,896 करोड़ रुपये रही, जो सालाना आधार पर 11% की वृद्धि दर्शाती है।
हमारी प्रमुख सहायक कंपनी किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भी पूरे वर्ष के दौरान मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। इसके पीछे परिचालन में स्थिरता, क्षमता का बेहतर उपयोग और विभिन्न क्षेत्रों में इसके उत्पादों की मजबूत मांग प्रमुख कारण रहे।
रियल एस्टेट क्षेत्र में हमारी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अवांते स्पेसेज लिमिटेड (एएसएल) भी अच्छी प्रगति कर रही है। हमारी महत्वाकांक्षी कोथरुड परियोजना का काम अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है और निर्धारित योजना के अनुरूप प्रगति पर है। यह हमारे हितधारकों के लिए अधिकतम मूल्य सृजित करने वाले प्रीमियम और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप स्थान विकसित करने के हमारे विजन को और मजबूत करता है।”
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और अब तक के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा (स्टैंडअलोन):



