Uncategorized

रांची(झारखंड):-लोहरदगा एसपी (ऑपरेशन) का वाहन दुर्घटनाग्रस्त!

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

एसपी का बेटा और बॉडीगार्ड घायल, एसपी को मेडिका में करवाया गया भर्ती!

लोहरदगा एसपी (ऑपरेशन) विवेकानंद सिंह का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस सड़क दुर्घटना में एसपी उनके बेटे और बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना बीजूपाड़ा के करकट चौंरा के पास हुई है।सड़क दुर्घटना में घायल एसपी विवेकानन्द सिंह को मांडर मिशन स्थित कॉन्स्टेंटलिवन्स हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिका बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

लोहरदगा से राँची आने के दौरान हुई दुर्घटना:-

जानकारी के अनुसार एसपी विवेकानंद सिंह अपने पुत्र के साथ शनिवार को लोहरदगा से राँची आ रहे थे ।इसी क्रम में बीजूपाड़ा के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस सड़क दुर्घटना में एसपी विवेकानंद सिंह उनके पुत्र अर्णव सिंह के अलावा बॉडीगार्ड रूपनारायण महतो, दिलीप उरांव और चालक विनोद कुमार घायल हो गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button