रीवा

देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगा कोल समाज का सम्मेलन – विधानसभा अध्यक्ष

आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा

रीवा एमपी: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अल्हौआ पहुंच कर कोल समाज के लोगों से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाज के लोगों से मिलने आए हैं। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। तभी से हम इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। संविधान द्वारा हमें कई अधिकार प्रदान किए गए हैं। अपने अधिकारों के प्रति हमें जागरूक होना है। विधानसभा अध्यक्ष ने आदिवासी भाई-बहनों के बच्चों की शिक्षा का स्तर कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आदिवासी भाई-बहन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की जिम्मेदारी उठाएं। जन जागृति से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी भाई-बहन निवास करते हैं। मैं चाहता हूं कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में कोल समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाए। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों का एकत्रीकरण होगा। लोग एक-दूसरे से परिचित हो सकेंगे। सम्मेलन में इनकी उन्नति और कल्याण तथा समस्याओं के के निराकरण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। इस सम्मेलन में पुरुषों के बराबर ही महिलाओं की भागीदारी करने का प्रयास किया जाए। सम्मेलन में समाज के उत्थान के लिए की गई बातों की गूंज पूरे मध्यप्रदेश तक पहुंचे। कोल समाज का सम्मेलन फरवरी माह के अंत में अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। शीघ्र ही सम्मेलन के तिथि और आयोजन स्थल का भी निर्धारण किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने मौके पर ही सम्मेलन के आयोजन के लिए समिति भी गठित की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के आयोजन के लिए समिति द्वारा सभी आवश्यक कार्यवाहियां की जाएंगी। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह चंदेल, शिवपूजन शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र गौतम सहित अल्हौआ गांव के कोल समाज के भाई-बहन उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button