(रीवा विशाल समाचार प्रतिनिधि)
रीवा एमपी: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर०सी०वाष्र्णेंय के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विपिन कुमार लवानिया के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम नदना (डिहिया) में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार लवानिया ने नदना ग्राम के लोगों को पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा, भरण पोषण अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम के बारें में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जन कानून के संबंध में जागरूक हो और न्याय तक सभी की पहुॅंच हो सके, यही उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का है। इसलिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा ने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारें में जानकारी प्रदान की। अधिवक्ता डॉ विवेक द्विवेदी ने लोक अदालत एवं मध्यस्थता के बारें में बताया ग्रामीणजनों को विधिक सेवा योजनाओ के पंपलेंट भी वितरित किए गए। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर धर्मेन्द्र कुमार नापित ने किया एंव आभार केएससीएफ संस्था के सुमित सिंह द्वारा किया गया। शिविर में वरिष्ठ समाज सेवी नारेन्द्र सिंह, रामलाल पूर्व सरपंच, विजय सिंह, नरेश सिंह एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें। प्राथमिक पाठशाला के छात्रों द्वारा कलात्मक प्रस्तुतियां दी गयी.


