(रीवा विशाल समाचार प्रतिनिधि)
रीवा एमपी: वर्ष 2022-23 के लिए रीवा जिले की 27 समूहों की 77 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेण्डर के माध्यम से दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस प्रक्रिया में टेण्डरदाता भाग ले सकेंगे। मदिरा दुकानों का निष्पादन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष होगा। समिति में पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, उपायुक्त आबकारी एवं सहायक आबकारी आयुक्त शामिल रहेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी www.mptenders.gov.in की बेवसाइट से आनलाइन प्राप्त की जा सकती है।


