रीवा

अन्न उत्सव कार्यक्रम 7 फरवरी को मनाया जायेगा

(रीवा विशाल समाचार प्रतिनिधि)

रीवा एमपी: शासन के निर्देशानुसार जिले में 7 फरवरी को सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी एवं सभी एसडीएम को अन्न उत्सव के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी उचित मूल्य दुकानों में 7 फरवरी को अन्न उत्सव का आयोजन करके पात्र राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न का समारोह पूर्वक वितरण कराएं। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें। समारोह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को रियायती दर पर नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें।
जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि उचित दुकानों के सेल्समैन सर्तकता समिति के सदस्यों एवं अधिकृत जनप्रतिनिधियों के समक्ष खाद्यान्न का वितरण करेंगे। भोपाल स्तर से अधिकारियों की टीम द्वारा उचित मूल दुकानों का भ्रमण कर हितग्राहियों से फीडबैक प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पात्र उपभोक्ता जनवरी एवं फरवरी माह का खाद्यान्न दुकानों से प्राप्त कर सकेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button