रीवा

विधानसभा अध्यक्ष 7 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विधानसभा अध्यक्ष 7 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

(रीवा आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि)

रीवा एमपी: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम 7 फरवरी को दोपहर एक बजे शासकीय आवास से भमरिया (चौरी) के लिए प्रस्थान करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.40 बजे भमरिया में मनकामना मिश्रा के निवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2 बजे बगहिया के लिए प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2.20 बजे बगहिया में संतोष द्विवेदी के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 2.30 बजे सलैया के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3 बजे सलैया पहुंचकर उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम शाम 4 बजे सलैया से सूरा के लिए प्रस्थान कर शाम 4.20 बजे सूरा पहुंचकर मोतीलाल पाठक के दुखद निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 5 बजे शासकीय आवास रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button