रीवा

निर्माण कार्यों में प्रयुक्त खनिज पदार्थों की रायल्टी तत्काल जमा करें – कलेक्टर

निर्माण कार्यों में प्रयुक्त खनिज पदार्थों की रायल्टी तत्काल जमा करें – कलेक्टर

रीवा एमपी:कलेक्टर मनोज पुष्प ने निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों को खनिज विभाग की रायल्टी तत्काल जमा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि विभागों के तहत निर्माण कार्य करा रही निर्माण एजेंसियों द्वारा विभिन्न गौण खनिजों का निर्माण कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। एजेंसियों द्वारा इसकी रायल्टी की राशि संबंधित विभागों में जमा की जाती है। संबंधित अधिकारी रायल्टी की राशि खनिज राजस्व मद शीर्ष 0853-00-102-0278 पर 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं। साइबर ट्रेजरी के माध्यम से भी ऑनलाइन रायल्टी जमा की जा सकती है। रायल्टी जमा कर इसकी जानकारी कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा को उपलब्ध कराएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button