रीवा एमपी (वि.स.प्रतिनिधी) जिले भर में आयोजित किये जाने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की श्रंखला में 7 मार्च को ईश्वरचन्द्र विद्यासागर महाविद्यालय जवा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर प्रात: 10 बजे से आरंभ होगा। जिले में आयोजित होने वाले शिविरों में कम से कम 100 रक्तदाताओं को प्रेरित करके रक्तदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लोगों से अपेक्षा की गयी है कि रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करें ताकि खून की पर्याप्त उपलब्धता से लोगों की जान बचायी जा सके। शिविर में रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र तथा रक्तदान पासबुक प्रदान की जायेगी। कई निजी संस्थानों द्वारा रक्तदाताओं को सामग्री खरीद तथा सेवाओं में छूट का लाभ दिया जा रहा है.
Related Articles
Check Also
Close
-
कलेक्टर एवं एसपी ने मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षणOctober 19, 2026



