रीवा

रीवा जिले की शत-प्रतिशत आंगनवाडि़यों के एडाप्सन की मुख्यमंत्री ने की सराहा, ट्वीट कर दी बधाई

रीवा जिले की शत-प्रतिशत आंगनवाडि़यों के
एडाप्सन की मुख्यमंत्री ने की सराहा, ट्वीट कर दी बधाई

रीवा एमपी: जन भागीदारी से आंगनवाडि़यों की व्यवस्थाओं को बेहतर करने, केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण एवं पोषण/स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन के उद्देश्य से रीवा जिले में एडाप्ट एन आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत आंगनवाडि़यों के एडाप्सन की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है। ऐसे पुनीत व संकल्पित प्रयासों से ही रीवा के साथ मध्यप्रदेश का नवनिर्माण पूरा होगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अन्य जिले भी यह लक्ष्य प्राप्त कर मध्यप्रदेश के उत्थान के प्रयासों को नया आधार और गति देंगे। आप भी हांथ बढ़ाइये और आंगनवाडि़यों की बेहतरी के लिये सहयोगी बनें।
उल्लेखनीय है कि रीवा जिले की सभी 3434 आंगनवाडि़यों को अधिकारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों ने गोद लेकर जनभागीदारी से बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में आज 8 अप्रैल को अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व समाजसेवी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बीच पहुंचे तथा उन्हें पोषण किट व उपहार प्रदान करे प्रदान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button