रीवा

पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम स्थापित

पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम स्थापित
कर्मचारियों की लगायी गयी डियूटी

रीवा एमपी: अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि रीवा जिले में नगर निगम क्षेत्र एवं जनपद पंचायत स्थित समस्त ग्रामों में पेयजल की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की डियूटी लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष का नंबर 9691606433 है। इस दूरभाष नंबर से कोई भी व्यक्ति पेयजल की समस्याओं की सूचना दे सकता है।
कलेक्टर मनोज पुष्प ने नियंत्रण कक्ष में पेयजल की समस्या की सूचना के एकत्रीकरण के लिए कर्मचारियों की डियूटी लगायी है। जिला पंचायत के डाटा इंट्री आपरेटर राहुल वर्मा एवं नगर निगम के चौकीदार श्री अविनेश पाण्डेय की डियूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगायी गयी है। पीएचई के सहायक वर्ग-3 विवेक पटेल, जिला पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी रामचन्द्र पाण्डेय, नगर निगम के फिल्टर आपरेटर रामभजन कोल एवं पीएचई के सहायक ग्रेड-3 अभिषेक तिवारी की डियूटी दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लगायी गयी है। नगर निगम के लिपिक रणजीत सिंह, जिला पंचायत के डाटा इंट्री आपरेटर विवेक पटेल एवं पीएचई के पम्प आपरेटर सुशील कुमार द्विवेदी की डियूटी शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगायी गयी है।
उन्होंने कहा है कि ग्रामीणों की पेयजल की समस्या के निदान के लिए नगर पंचायतों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिन नगर पंचायतों में अब तक नियंत्रण कक्ष स्थापित नहीं किया गया है वहां तुरंत नियंत्रण कक्ष स्थापित करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button