सीतामढ़ी

जिलाधिकारी ने समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आम-जन की समस्याओं को सुनकर कई शिकायतो का किया ऑन स्पॉट निष्पादन

जिलाधिकारी ने समाहरणालय के परिचर्चा भवन में आम-जन की समस्याओं को सुनकर कई शिकायतो का किया ऑन स्पॉट निष्पादन
सीतामढी:जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आम-जन से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने एक-एक शिकायतकर्ताओं से बात कर उनकी समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना,साथ ही प्राप्त शिकायत के आलोक में संबधित पदाधिकारियो को बुलाकर निर्देश दिया,वही कई दुरस्त प्रखंडो के अधिकारियों से मोबाइल से बात कर उन्हें निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनशिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ उसका ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करे। सोनबरसा प्रखंड से ग्राम खाप खोपरहा के गंगा राम ठाकुर द्वारा दिए गए भूमि से सबंधित आवेदन पर जिला पदाधिकारी ने भू-अर्जन पदाधिकारी को जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा। डुमरा प्रखंड के विजय कुमार द्वारा दायर आवेदन में विद्युत की अनिमियता की शिकायत पर कार्यपालक अभियंता विद्युत को जाँच का निदेश। रुन्नीसैदपुर प्रखंड के कमलेश कुमार द्वारा दिये गये आवेदन में जन वितरण विक्रेता की शिकायत पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जाँच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अतिरिक्त अन्य ने भी जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपनी समस्या कही।। आज भूमि विवाद, वासगीत पर्चा, अतिक्रमण, आवास योजना,घरेलू हिंसा, राशनकार्ड, स्वास्थ्य, मिड डे मील , एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित ज्यादातर मामले आये। इस अवसर पर अपर समाहर्ता महेश कुमार दास, ओएसडी प्रशांत कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतामढ़ी सदर संजय कुमार सिन्हा, शशि भूषण कुमार, सहित कई विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button