Shivraj Singh Rajput Reporter Etawah
कानपुर के निर्देशानुसार पटसन कला एव वीड्स वर्क में 6-6 माह के दो प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जायेगें
इटावा यूपी: उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने बताया कि हस्तशिलिपयों के प्रशिक्षण तथा कौशल उन्नयन हेतु डिजायन वर्कशाप योजना वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत आयुक्त एवं निदेशक हस्तकला अनुभाग-13 उ.प्र. कानपुर के निर्देशानुसार पटसन कला एव वीड्स वर्क में 6-6 माह के दो प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किये जायेगें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु राज्य स्तरीय हस्त शिल्प पुरूस्कार प्राप्त मास्टर क्राफ्ट मैन अपना आवेदन पत्र दि. 20 मई 2022 तक अपने प्रोफाइल सहित जिला उद्योग केन्द्र में जमा कर सकते है। साक्षात्कार हेतु दि. 15 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे अपने सभी प्रमाण पत्रों सहित कायाZलय जिला उद्योग केन्द्र में उपस्थित हों।


