रीवा

हर ग्राम पंचायत में आज मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

हर ग्राम पंचायत में आज मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

रीवा एमपी: जिले भर में दो मई से 11 मई तक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 8 मई को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से रात 7 बजे से सीधा प्रसारण किया जाएगा। कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारियों के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की उचित व्यवस्था करें। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित सभी बेटियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम के संबंध में सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लेकर आने के लिए आवश्यक प्रबंध करें। कार्यक्रम स्थल में पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था करें। समारोह में स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान बालिकाओं तथा ऐसे अभिभावक जिनके केवल दो बेटियां हैं उनका सम्मान किया जाएगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग आवश्यक प्रबंध करे। कार्यक्रम में महिलाओं के कल्याण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने की व्यवस्था करें। इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला स्वसहायता समूहों, धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों तथा जन अभियान परिषद की भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button