
स्वर्गीया बी. के. मंजुला बहन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
इटावा यूपी: जसवन्तनगर क्षेत्र के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू की टीचर्स काॅलोनी लुधपुरा जसवंतनगर की शाखा में गुरुवार को स्वर्गीया बी. के. मंजुला बहन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था ।इस अवसर पर बी.के. नीरजौऔ बहन छिबरामऊ, बी.के.पूनम बहन शिकोहाबाद, बी.के. निधि बहन करहल, बी.के.अनीता बहन भरथना, बी.के. किरन बहन भरथना, बी.के. गीता बहन घिरोर, बी.के. तेजस्विनी बहन सैफई, बी.के. शकुन्तला बहन जसवंतनगर, बी.के. अशोक भाई जसवंतनगर, बी.के.श्याम भाई करहल, बी.के. रबिन्द्र भाई भरथना आदि के साथ परिवारीजन तथा बड़ी संख्या में बी.के. भाई बहनों ने भाग लिया।
मंजुला बहन के ईश्वरीय सेवा में 46 वर्ष तक अविस्मरणीय योगदान को याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके ईश्वरीय सेवा में उनके कार्य को आगे बढाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन बी.के. तेजस्विनी बहन सैफई ने किया। सभी का आभारशश बी.के. अशोक भाई ने प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.के. रामस्वरूप, अहिबरन, अरबिंद, नेत्रपाल, राजेन्द्र, मोहन, महाराम आदि का योगदान रहा.
#Vishal #Samachar #Etawah #News
#Reporter #Shivaraj #Singh #Rajput



