रीवा

नगरीय निकायों में पार्षद पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 25 मई को

नगरीय निकायों में पार्षद पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 25 मई को

रीवा एमपी: नगर पालिक निगम रीवा के सभी वार्डों तथा जिले के कुल 11 निकायों के वार्डों (नवगठित नगर परिषद डभौरा को छोड़कर) में पार्षद पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही 25 मई को की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि नगर पालिक निगम रीवा में पार्षद पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जाएगी। नगरीय निकायों गोविंदगढ़, गुढ़, त्योंथर, बैकुण्ठपुर, सिरमौर, सेमरिया, मनगवां, नईगढ़ी, मऊगंज, हनुमना तथा चाकघाट में पार्षद पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही दोपहर एक बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button