खलीफा उमर पब्लिक स्कूल नौरंगाबाद इटावा में दिनांक 30 मई, 2022 समय 8ः30 बजे प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कराया जायेगा।
इटावा यूपी: जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने हज-2022 में हज यात्रा पर जाने वाले जनपद इटावा के चयनित हज यात्रियों को सूचित किया है कि उनका खलीफा उमर पब्लिक स्कूल नौरंगाबाद इटावा में दिनांक 30 मई, 2022 समय 8ः30 बजे प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कराया जायेगा।
उन्होंने सभी चयनित हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि उक्त संस्था में निर्धारित दिनांक 30 मई, 2022 को प्रशिक्षण एवं टीकाकरण हेतु यथा स्थान पर ससमय प्रशिक्षण एवं टीकाकरण हेतु उपस्थित होने का कष्ट करें।