इटावा

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन

शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा-

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन

इटावा यूपी: मुख्य विकास अधिकारी कारी संतोष कुमार राय ने बताया कि शासन द्वारा दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत दम्पत्ति की शादी करने पर युवक दिव्यांग होने पर रू. 15,000.00 एवं युवती दिव्यांग होने पर रू. 20,000.00 रू. अथवा युवक-युवती दोनों दिव्यांग होने पर रू. 35,000.00 पुरस्कार प्रदान किया जाता है। दिव्यांग दम्पत्ति की शादी वर्तमान वर्ष या गत वर्ष सम्पन्न हुई हो (01.04.2021 से 31.04.2023 तक) में जिन दिव्यांगजनों की शादी हुई हो, ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन वेबसाइट पर आनलाइन कर हार्ड कापी समस्त संलग्नों सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी इटावा विकास भवन कक्ष सं.-37 में उपलब्ध करा दें, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

उन्होने बताया कि इस हेतु संयुक्त नवीनतम फोटो एवं युवक जनपद इटावा का निवासी हो, निबन्धक कार्यालय द्वारा निर्गत विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र, दम्पत्ति का तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र, दम्पत्ति का आधार कार्ड, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिब्यांगता प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत या अधिक होना चाहिए। राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित दम्पत्ति का संयुक्त खाता, अधिवास व जाति प्रमाण पत्र, दम्पत्ति का आयु प्रमाणपत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम न हो तथा 45 वर्ष से अधिक न हो एवं युवती की आयु 18 वर्ष से कम न हो तथा 45 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए आदि प्रमाण पत्र संलग्न कर आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button