शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा
कारागार में निरूद्ध बन्दियों के कल्याणार्थ पुनर्वास कौशल एवं विकास हेतु वन डिस्ट्रिक्ट व वन प्रोडक्ट के उत्पादों के उद्यम संचालन के किये जाने का विचार विमर्श
इटावा यूपी: जिला कारागार, इटावा में उपायुक्त श्री सुधीर कुमार, जिला उद्योग केन्द्र, इटावा व डा. राम धनी, वरिष्ठ अधीक्षक, जिला कारागार, इटावा द्वारा कारागार में निरूद्ध बन्दियों के कल्याणार्थ पुनर्वास कौशल एवं विकास हेतु वन डिस्ट्रिक्ट व वन प्रोडक्ट के उत्पादों के उद्यम संचालन के किये जाने का विचार विमर्श कर वस्त्र उद्योग के उत्पादन की कार्य योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उससे जाबवर्क के रूप में चादर, बेडसीट, गद्दा, पर्दा, दरी आदि का उत्पादन किया जायेगा। जिसके लिए हथकरघा मशीन एवं पावरलूम मशीन की आवश्यकता होगी। इससे बन्दियों को पारिश्रमिक प्राप्त होगा। कारागार के भीतर ही बन्दी निरूद्धि की अवधि में आर्थिक रूप से स्वालम्बी बन सकेंगे, आत्मविश्वास और सहयोगियता की प्रवृत्तियां की वृद्धि के परिणाम स्वरूप आपराधिक भावनाओं का शमन



