महाराष्ट्रराजनीति

देवेंद्र फडणवीस को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय जैसा अहम विभाग? इस नेता का नाम रेस में आगे

देवेंद्र फडणवीस को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय जैसा अहम विभाग? इस नेता का नाम रेस में आगे

सीएम शिंदे और फडणवीस ने शुक्रवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक रात 9.30 बजे शुरू हुई और करीब 2 बजे समाप्त हुई। बैठक में कैबिनेट विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। महाराष्ट्र के नए नवेले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस समय दिल्ली के दौरे पर हैं। दोनों ने शुक्रवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक रात 9.30 बजे शुरू हुई और करीब 2 बजे समाप्त हुई। बैठक में कैबिनेट विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि गृह मंत्रालय का नया पद किसे मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक, राजनीतिक सूत्रों ने कहा है कि गृह मंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस नहीं चंद्रकांत पाटिल आगे चल रहे हैं। इससे पहले जब फडणवीस मुख्यमंत्री थे तब वे गृह मंत्री थे। अब संभव है कि फडणवीस की जगह चंद्रकांत पाटिल को यह विभाग मिल जाए। भाजपा गृह विभाग के साथ वित्त विभाग पर भी जोर दे रही है। चंद्रकांत पाटिल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अगर वह कैबिनेट में शामिल होते हैं तो किसी ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा की नजरें ओबीसी वोट बैंक पर ही टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button