रीवा

जिले में अब तक 408.9 मिमी वर्षा दर्ज मेघ हुये मेहरवान पिछले 24 घंटे से जिले में अच्छी वर्षा

जिले में अब तक 408.9 मिमी वर्षा दर्ज
मेघ हुये मेहरवान पिछले 24 घंटे से जिले में अच्छी वर्षा

रीवा एमपी: जिले में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भगवान कृष्ण के जन्मदिन का उल्लास के साथ वर्षा का उपहार लेकर आया। तेज धूप और अधिक तापमान से तपते हुये जिले को लंबे अन्तराल के बाद अच्छी वर्षा का उपहार मिला। जिले में 19 अगस्त को रात 10 बजे के बाद हल्की बूंदा-बांदी से शुरू हुई वर्षा कुछ ही देर में तेज हो गयी। रात में जोरदार वारिश का दौर चला। अच्छी वर्षा से किसानों ने राहत की सांस ली है। जिले में सूखे के आसन्न संकट से इस वर्षा ने निजात दिलाई है। जिले में 20 अगस्त को कुल 34.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक 78 मिमी वर्षा त्योंथर तहसील में दर्ज की गयी। इसी दिन हुजूर तहसील में 22.6 मि.मी., मनगवां में 43 मिमी. सिरमौर में 40.6 मिमी. जवा में 42 मिमी तथा नईगढ़ी तहसील में 36 मिमी वर्षा दर्ज की गयी। जिले में एक जून से अब तक कुल 408.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि तहसील हुजूर में 390.3 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 285 मिमी, गुढ़ में 393 मिमी, सिरमौर में 404.4 मिमी, त्योंथर में 404 मिमी, मऊगंज में 536.6 मिमी, हनुमना में 607.9 मि.मी., सेमरिया में 372 मिमी, मनगवां में 317 मिमी, जवा में 481.2 मिमी तथा नईगढ़ी तहसील में 307 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 767.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में अभी भी 358.8 मिमी कम वर्षा हुई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिमी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button