रीवा

धान उपार्जन के लिए पंजीयन 21 अक्टूबर तक धान, ज्वार, बाजरा तथा मक्का के लिए पंजीयन 21 अक्टूबर तक

धान उपार्जन के लिए पंजीयन 21 अक्टूबर तक
धान, ज्वार, बाजरा तथा मक्का के लिए पंजीयन 21 अक्टूबर तक

रीवा एमपी:खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन निर्धारित खरीदी केन्द्रों तथा कियोस्क सेंटरों में किया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी। शासन ने किसानों की सुविधा को देखते हुए पंजीयन 21 अक्टूबर तक कराने के आदेश जारी किए हैं। धान के साथ-साथ ज्वार, बाजरा तथा मक्का के उपार्जन के लिए भी अब किसान 21 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। किसान आवश्यक अभिलेखों के साथ 21 अक्टूबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। जिले में धान खरीदी के लिए बनाए गए 84 खरीदी केन्द्रों में भी किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। इस संबंध में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान पंजीयन की प्रक्रिया ई-उपार्जन पोर्टल एवं एमपी किसान एप पर कर सकते हैं। पंजीयन के लिए कियोस्क कामन सर्विस सेंटर तथा लोक सेवा केन्द्र पर भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसानों का पंजीयन गिरदावरी के आधार पर किया जाएगा। पूर्व से पंजीकृत किसानों एवं नवीन किसानों की भूमि का रकबा, फसल एवं फसल की किस्म की जानकारी गिरदावरी से ली जायेगी। पंजीयन ओटीपी आधारित व्यवस्था से होगा। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन सिकमी/बटाईदार अनुबंध ही मान्य होगे। उन्होंने कृषक से अपेक्षा की है कि पंजीयन की निर्धारित समयावधि में पंजीयन केन्द्र/गिरदावरी एप से पंजीयन करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button