एग्रीकल्चरसीतामढ़ी

जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम 2022 का आयोजन

जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम 2022
का आयोजन

सीतामढी बिहार: जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम 2022
का आयोजन जिला कृषि कार्यालय परिसर,मुरादपुर में किया गया। एक दिवसीय कर्मशाला-सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा, संयुक्त निदेशक (शष्य) उपादान बिहार पटना समीर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी बृजेश कुमार के साथ अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है। महाअभियान के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाएं यथा: मत्स्यपालन, पशुपालन, के साथ अन्य सभी योजनाओं के बारे में किसानों को जानना बहुत जरूरी है । किसानों को क्रेडिटकार्ड, लोन मेला के बारे में जानकारी हेतु कृषि चौपाल के माध्यम से जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए। अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।बीज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां संबंधित किसानों को अवश्य दें। प्रखंड स्तर पर किसान चौपाल के माध्यम से जागरूकता फैलाएं साथ ही किसान भाइयों को उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाए ताकि किसान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अपना व्यवसाय लगाकर अपना आय बढ़ा सके। कृषि विभाग के कर्मी अन्य विभागों की भी जानकारी लेना सुनिश्चित करें ताकि इनके माध्यम से किसानों को सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ हमारे किसान भाइयों को मिल सके। हर पंचायत में कम से कम 5 आवेदन प्राप्त कर किसानों को उद्यमी योजना से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा उद्यान एवं अन्य बागवानी से संबंधित जानकारी उपस्थित किसानों को दी गई एवं लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी बृजेश कुमार द्वारा कृषि विभाग से संचालित सभी योजनाओं एवं उनसे संबंधित प्राप्त डेटाबेस के बारे में सभी को बताया गया। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में किसानों को जानकारी दी जा रही है, अनुदानित बीज की जानकारी दी गई है, जिले में किसान गोष्ठी, किसान चौपाल एवं अन्य कार्यशाला का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के प्राप्त निर्देशानुसार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किए जा रहे हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। वही संयुक्त निदेशक (शष्य) उपादान बिहार पटना समीर कुमार ने अपने संबोधन में कहां की सभी किसानों का कृषि विभाग द्वारा चल रही योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करें। जो किसान अब तक कोई लाभ प्राप्त नही किए हो उन्हें हर हाल में कृषि योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मसूर, तीसी एवं अरहर की खेती के उत्पादन पर ध्यान दें इसके लिए किसानों को प्रोत्साहित करें सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, किसानों को सभी प्रकार की बीज को स-समय पहुंचाना सुनिश्चित करें। किसान को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक प्राप्त हो यह हर हाल में सुनिश्चित करें, इसका अनुसरण ढंग से हो। अपने पंचायत के किसानों को प्रोत्साहित करें।

कृषि पदाधिकारी ने कृषि यांत्रीकरण योजना से किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र का उपयोग करने हेतु जानकारी दी साथ ही उन्होंने यांत्रीकरण योजना में डुमरा प्रखंड से अरविंद कुमार को धान थ्रेशर, रीगा प्रखंड से उमेश कुमार यादव को सुपरसीडर एवं इंदल दास को धान थ्रेशर का परमिट दिया। जिससे वह अनुदान प्राप्त कर यांत्रीकरण योजना का लाभ ले सकेंगे। *जिला पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा कृषि रबी महाअभियान वर्ष 2022-23 रबी फसल उत्पादन की उन्नत तकनीकी पुस्तिका का विमोचन किया गया।*

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा रबी फसल उत्पादन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। तथा सहायक निदेशक उद्यान नीरज कुमार झा द्वारा उद्यान निदेशालय द्वारा संचालित योजनाएं तथा उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी द्वारा कृषि कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर रबी फसल के बारे में किसानों में जागरूकता फैलाने एवं उनकी समस्याओं के निदान के बारे में जानकारी हेतु एल0ई0डी0,युक्त जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विनय कुमार, जिला सहायक उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार के साथ जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button