इटावा

शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए तहसील प्रशासन ने वितरित किए कंबल

शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए तहसील प्रशासन ने वितरित किए कंबल

विशाल समाचार टीम इटावा श:-
इटावा यूपी: शीत लहर के प्रकोप से निराश्रित व असहाय लोगों को बचाने के लिए कंबल वितरण समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद में शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया के रूप में उपस्थित थीं।

तहसील प्रशासन ने निराश्रित लोगों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निश्चित रूप से असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भीषण सर्दी में अलाव की व्यवस्था के साथ ही निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कंबल वितरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने निराश्रित लोगों से कहा कि वह स्वयं भी तहसील आकर जरूरत के अनुसार अपनी समस्याएं बता सकते हैं जिससे उनकी संपूर्ण मदद की जा सके। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता शिवप्रताप आदि मौजूद रहे। साथ ही साफ-सफाई के साथ व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर पालिका के अस्थाई रैन बसेरे की व्यवस्था को भी देखा।
साथ ही साथ तहसील प्रशासन मिलकर कार्य भी कर थहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button