अवार्डपूणे

बालशास्त्री जांभेकर स्मृति पुरस्कार रामहरी कराड को घोषीत मराठी वृत्तपत्र लेखक संघ, महाराष्ट्र राज्य मुंबई के पुरस्कारों की घोषणा

बालशास्त्री जांभेकर स्मृति पुरस्कार रामहरी कराड को घोषीत
मराठी वृत्तपत्र लेखक संघ, महाराष्ट्र राज्य मुंबई के पुरस्कारों की घोषणा

पुणे: पत्रकारिता क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बालशास्त्री जांभेकर स्मृति पुरस्कार २०२३ यह नांदेड एकजुट पुणे के प्रतिनिधि रामहरी तुलसीराम कराड को घोषित किया गया है. यह घोषणा मराठी वृत्तपत्र लेखक संघ, महाराष्ट्र राज्य मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष एकनाथ बीरवाटकर ने की.
संगठन की २२ वीं वर्षगांठ और पत्रकार दिवस मनाने के लिए अन्य पुरस्कारों की घोषणा की गई है. यह पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार दि. ६ जनवरी २०२३ की शाम ४ बजे मुंबई मराठी लाइब्रेरी, डॉ. सुरेंद्र गावस्कर ऑडिटोरियम शारदा सिनेमा के पास, नायगांव दादर पूर्व मुंबई में होने जा रहा है.
ठाणे के विधायक संजय केलकर, सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के निदेशक हेमराज बागुल और महापौर डॉ. जगन्नाथराव हेगडे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहार के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुकृत खांडेकर निभायेंगे.
इसके अलावा, लोकसत्ता वसई विहार मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार सहर बिराडे को यशवंत पाध्ये मेमोरियल अवार्ड २०२३, जबकि वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार डॉ. सुकृत खांडेकर को जीवन गौरव पुरस्कार, और आदिवासी सेवक विरार के गंगाधर म्हात्रे को घोषित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button