मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण आज
रीवा एमपी: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने निर्देश दिये हैं कि त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन संपन्न कराने के लिए विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की डियूटी 4 जनवरी को प्रात: 9 बजे से मतदान सामग्री वितरण के दिन मतदान दलों को द्वितीय प्रशिक्षण देने के लिए लगायी गयी है। जनपद पंचायत रीवा में जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. बीएन सिंह, डॉ. देवाशीष वनर्जी एवं डॉ. संदीप देव पाण्डेय प्रशिक्षण देंगे। जनपद पंचायत सिरमौर में डॉ. नागेश त्रिपाठी, डॉ. प्रशांत सिंह एवं डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय प्रशिक्षण देंगे। जनपद पंचायत गंगेव में डॉ. रामायण प्रसाद पटेल एवं डॉ. उमेश कुमार सोनी, जनपद पंचायत नईगढ़ी में डॉ. कृष्णचन्द्र मिश्रा एवं अभिषेक कुमार तथा जनपद पंचायत हनुमना में डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति, डॉ. रामायण प्रसाद पटेल एवं डॉ. उमेश कुमार सोनी प्रशिक्षण देंगे।


