पूणे

गरीब मरीजों के लिए केईएम अस्पताल पर धरना प्रदर्शन

गरीब मरीजों के लिए केईएम अस्पताल पर धरना प्रदर्शन

पुणे से देवेन्द्र सिंह तोमर की रिपोर्ट:

पुणे: पुणे शहर का सबसे मशहूर अस्पताल केईएम लेकिन घंटों तक गरीबों को बिस्तर उपलब्ध नही होते जब विस्तार उपलब्ध कराने के बाद गरीब मरीजों को इलाज से वंचित रखा जाता है। अस्पताल की ओर से अभद्र भाषा आदि का प्रयोग करने की शिकायत मिलने पर रिपाई की ओर से आंदोलन की चेतावनी के बाद विधायक सुनील कांबले की मध्यस्थता के बाद केईएम अस्पताल प्रशासन व रिपाई के प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा की तो अस्पताल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि वे ऐसा नहीं करेंगे. किसी भी गरीब व्यक्ति को
इलाज से वांचित नही करेंगे और न कोई अभद्रता की भाषा का प्रयोग भूल कर भी नही करेगा । इस मौके पर विधायक सुनील कांबले, रिपाई अध्यक्ष शैलेंद्र चव्हाण, पार्षद हिमलताई कांबले, भीम छावा एसोसिएशन के अध्यक्ष शामभाऊ गायकवाड़, भगवान गायकवाड़, अक्षय गायकवाड़, संदीप धादोरे, संघभूषण साखरे मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button