देश

गणतंत्र दिवस भाषण 2023 – Republic Day 2023 Speech in Hindi for School Students | 26 January 2023 republic day Hindi

गणतंत्र दिवस भाषण 2023 – Republic Day 2023 Speech in Hindi for School Students | 26 January 2023 republic day Hindi

गणतंत्र दिवस पर भाषण 2023: – 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का सविधान लागू किया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में हर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में बड़े उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस को सेलेब्रेट किया जाता है। भारत के इतिहास में Republic Day का एक खास महत्व है क्योकिं भारतीय स्वतंत्रता से जुड़ी सभी संघर्षों के बारे में गणतंत्र दिवस में बताया जाता है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में स्कूलों और कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से 26 जनवरी पर भाषण संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे। अगर आप भी रिपब्लिक डे के दिन भाषण प्रतियोगिताओं में भाग लेते है तो आप हमारे इस लेख के माध्यम से दी गयी जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस भाषण (Republic Day 2023 Speech) को प्राप्त कर सकते है।

आदरणीय प्रधानाचार्य जी मेरे सभी शिक्षक गण और मेरे प्यारे सहपाठियों जैसे की आप सभी को विदित होगा की, इस वर्ष भारत का 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज मैं आपको रिपब्लिक डे से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करना चाहती हूँ।
26 जनवरी सन्न 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था उसी उपलक्ष में भारत देश के प्रत्येक नागरिक के द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है,गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिए शासन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत को गणतंत्र देश के रूप में घोषित किया गया था। सभी भारतीय नागरिको के द्वारा यह दिवस बिना भेद-भाव के मनाया जाता है, हम सभी देश वासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। समाज में, हमारी अलग जाति, धर्म या कई अन्य चीजें हैं जो हमें अलग करती हैं लेकिन इसकी एक व्यापक तस्वीर यह है की, हम सभी भारतीय हैं सभी भारतीयों के द्वारा एकजुट के रूप में गणतंत्र दिवस को मनाया जाता है। हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा जो अपने मेहनत और संघर्ष की आहुति दी गयी थी उसके कारण ही भारत को पूर्ण स्वराज दिलाया गया। और इसी दिन हम पूर्ण रूप से स्वाधीन हो गए थे। उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण ही आज सभी भारतीय नागरिक अपने देश में स्वतंत्रता के साथ जी रहें है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button