रीवा

फाइलेरिया नियंत्रण के लिए 10 फरवरी से चलेगा अभियान

फाइलेरिया नियंत्रण के लिए 10 फरवरी से चलेगा अभियान

रीवा यूपी: कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि जिले के 5 विकासखण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 फरवरी से दस दिवसीय फाइलेरिया अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान लगभग 12 लाख लोगों को फाइलेरिया नियंत्रण के लिए दवाएं दी जाएंगी। इसके लिए प्रशिक्षित कर्मचारी बूथों में तैनात करें। अभियान के प्रथम दो दिन 10 एवं 11 फरवरी को बूथ में ही लोगों को दवा खिलाने का प्रयास करें। महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा आदिमजाति कल्याण विभाग इस अभियान में पूरा सहयोग देगा। अभियान की मॉनीटरिंग के लिए जिला तथा विकासखण्ड स्तर पर निगरानी दल तैनात करें। अभियान में तैनात कर्मचारियों को विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण दें। अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं जिससे हर पात्र व्यक्ति को दवा खिलाई जा सके।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि रीवा जिले के सिरमौर, जवा, त्योंथर, नईगढ़ी तथा हनुमना विकासखण्डों के ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया नियंत्रण की दवा दी जाएगी। यह दवा दो साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी। फाइलेरिया नियंत्रण के लिए एलवेंडाजोल की गोली, डीईसी गोली तथा आईबर मैक्टीन दवा दी जाएगी। तीनों दवाएं एक साथ दी जाएंगी। इन दवाओं को खाली पेट नहीं लेना है। ये दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अभियान में 10 एवं 11 फरवरी को बूथ पर दवा खिलाई जाएगी। इसके बाद 13 से 17 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। छूटे हुए व्यक्तियों को 20 फरवरी तक दवा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button