मनोरंजनसंसार

AIMIM सांसद ने निभाया 3 फीट के लड़के से किया वादा, 8 साल की कोशिश के बाद मिली दुल्हन, धूमधाम से हुई शादी

AIMIM सांसद ने निभाया 3 फीट के लड़के से किया वादा, 8 साल की कोशिश के बाद मिली दुल्हन, धूमधाम से हुई शादी

AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने 3 फीट के लड़के से किया वादा निभाया है। उन्होंने न केवल इस लड़के की नौकरी के लिए कोशिश की बल्कि उसकी शादी के लिए लड़की भी ढूंढी। जलील ने इससे जुड़ी फोटोज अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की हैं।

नई दिल्ली: कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं लेकिन उन्हें मिलाने का काम इसी धरती के लोग करते हैं। ऐसा ही एक मामला इस समय खूब चर्चा में है, जहां एक 3 फीट के लड़के की धूमधाम से शादी हुई है और इस शादी को करवाने के लिए AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने काफी मदद की।

इस 3 फीट के लड़के का नाम अखिल है और उसकी शादी नाजनीन के साथ हुई है। इस शादी की फोटोज AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की हैं और इन तस्वीरों की काफी चर्चा हो रही है क्योंकि ये कोई आम शादी नहीं थी। 3 फीट के अखिल के लिए दुल्हन ढूंढना बहुत मुश्किल था लेकिन सांसद जलील ने अखिल के पिता से वादा किया था वह उसकी नौकरी भी लगवाएंगे और शादी के लिए लड़की भी ढूंढेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button