Biharसीतामढ़ी

प्राकृतिक आपदा यथा- बाढ़ /सुखाड़ एवं बढ़ते तापमान के मद्देनजर आम जनता को पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। आम जनता को पेयजल से समन्धित समस्या के निदान हेतु कुल 9 “चापाकलों की मरम्मति दल

 

प्राकृतिक आपदा यथा- बाढ़ /सुखाड़ एवं बढ़ते तापमान के मद्देनजर आम जनता को पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। आम जनता को पेयजल से समन्धित समस्या के निदान हेतु कुल 9 “चापाकलों की मरम्मति दल

 

सीतामढी से विशाल समाचार टीम

सीतामढी बिहार:प्राकृतिक आपदा यथा- बाढ़ /सुखाड़ एवं बढ़ते तापमान के मद्देनजर आम जनता को पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। आम जनता को पेयजल से समन्धित समस्या के निदान हेतु कुल 9 “चापाकलों की मरम्मति दल” को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सीतामढ़ी द्वारा अधिष्ठापित खराब चापाकलो की मरम्मती कर क्रियाशील बनाया जाएगा। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों, को प्राथमिकता दी जाएगी। पेयजल समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराने एवं निराकरण के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06226-251818 है। उक्त मौके पर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल राजेश कुमार रौशन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, इंजीनियर वैभव सुमन, सहायक अभियंता इंजीनियर शंभू कुमार राय, सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे। प्राकृतिक आपदा तथा सुखाड़/ बाढ़ के कारण आम जनता को पेयजल समस्या के निदान हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सीतामढ़ी द्वारा नियंत्रण कक्ष के साथ शिकायत की सूचना एवं निराकरण के लिए सभी प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता से संपर्क किया जा सकता है। डुमरा, सीतामढ़ी सदर एवं बाजपट्टी के कनीय अभियंता राजू कुमार 9092 538 793, रुनीसैदपुर लक्ष्मण प्रसाद 8271 600215, सोनबरसा एवं बथनाहा लखिन्द्र कुमार 8789 845300, परसौनी एवं बेलसंड रागिनी कुमारी 94720 76508 रीगा, सुप्पी, बैरगनिया, मेजरगंज, नानपुर, बोखड़ा संतोष कुमार गुप्ता 7 63101 6054, परिहार, पुपरी, चोरौत एवं सुरसंड के कनीय अभियंता मोहम्मद शफी अहमद 870 0 27 21 46, वही जिला स्तर पर सहायक अभियंता वैभव सुमन 874 4 963387, शंभू प्रसाद राय 91231 33 752 से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button