धर्मपूणे

बहुजन समाज पार्टी के संघर्ष को सफलता :- डॉ. हुलगेश चलवादी

बहुजन समाज पार्टी के संघर्ष को सफलता :- डॉ. हुलगेश चलवादी

पुणे : बहुजन समाज पार्टी पुणे जिले की ओर से रजनीश ओशो आश्रम को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. आज रजनीश ओशो आश्रम का स्थापना दिवस है और 21 मार्च को पूरे विश्व में संबोधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। ओशो आश्रम के ट्रस्टी पिछले 30 साल से ओशो की छवि वाली माला पहनकर आश्रम में प्रवेश नहीं करने दे रहे थे, लेकिन बसपा प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी के संघर्ष के कारण पुलिस प्रशासन ने ट्रस्टियों से चर्चा कर अनुमति देने पर सहमति जताई. ओशो की छवि वाली मालाएं पहनकर सभी ओशो भिक्षुओं और अनुयायियों का आश्रम में प्रवेश करने से ओशो अनुयायियों में खुशी का माहौल बन गया है।

इस मौके पर डॉक्टर हुलगेश चलवादी ने कहा कि बसपा का संघर्ष सफल रहा है लेकिन लड़ाई खत्म नहीं हुई है जब तक पुणे शहर की शान ओशो आश्रम राष्ट्रीय स्मारक नहीं बन जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा. डॉ चलवादी के नेतृत्व में यह आंदोलन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ओशो भक्तों ने बसपा का आभार व्यक्त किया। इस आंदोलन में बसपा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव सुदीप जी गायकवाड़, राज्य सचिव सुरेश दादा गायकवाड़, सचिव शीतल गायकवाड़, भीमपुत्र टेक्सास गायकवाड़, पुणे जिलाध्यक्ष रमेश गायकवाड, पुणे जिला प्रभारी अशोक गायकवाड़, उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, उपाध्यक्ष प्रकाश गायकवाड़, महिला लीग अध्यक्ष निधि वैद्य, अनिल त्रिपाठी, महिला नगर अध्यक्ष सुरेखा कांबले, यूथ लीग अध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, पुणे शहर में- प्रभारी राजेश इंदेकर, शहर प्रभारी अरुण गायकवाड़, शहर उपाध्यक्ष तन्वीर सैयद, पुणे शहर महासचिव सागर खंडे, पिंपरी चिंचवाड़ शहर प्रभारी विजय मिसले, प्रीति गायकवाड़, प्रदीप ओव्हाल, सुधाकर फुले, अजय सरोदे, रमेश घोड़के, संदीप कांबले , चंद्रकांत कांबले, कल्याणी बनसोडे, सुनील चव्हाण, योगेश अल्हाट, शमलिंग सोनवाने, रामभाऊ डावकर, नितेश गयासमुद्रे, वर्षा जाधव, विनोद गायकवाड़,माया जाधव, छब्बू सोनवणे, अजिंक्य डावकर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button