मध्य प्रदेश

तलवार लेकर निकली महिलाएं:लोधी समाज ने मनाया रानी अवंती बाई लोधी का 165वां बलिदान दिवस, समाज को एकजुट रखने का लिया संकल्प

हाथों में तलवार लेकर निकली महिलाएं:लोधी समाज ने मनाया रानी अवंती बाई लोधी का 165वां बलिदान दिवस, समाज को एकजुट रखने का लिया संकल्प

 

शहर  में सोमवार को लोधी समाज के लोगों ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 165वां बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर शासकीय गर्ल्स कॉलेज स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लोधी समाज की महिलाएं हाथों में तलवारें लेकर निकली।

 

 

शोभा यात्रा जेल रोड, अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन रोड, सिंधी धर्मशाला, सेल सागर चौराहा, गांधी चौराहा होते हुए मानस मंच पर पहुंची। जहां आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
महिला मंडल की सदस्य सरोज राजपूत ने बताया कि अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने अपने शौर्य का परिचय दिया था। उन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किए थे। उनके बलिदान को याद करते हुए आज प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसके बाद शहर में शोभा यात्रा निकाली गई और मानस मंच परिसर में सभा का आयोजन किया गया। सभा स्थल पर लोधी समाज के लोगों ने संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोधी समाज की महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद रहे।

 

 

 

उमा भारती जिंदाबाद के नारे लगाए

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर निकाली गई शोभायात्रा में लोधी समाज के लोगों ने उमा भारती जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा के बहाने उन्होंने लोधी समाज की एकजुटता दिखाते हुए शक्ति का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button