सीमा दुबे का अब स्वयं का है पक्का आवास
मगर अनुदान 150 में मिलता 110 वाकी बंदर बांट में शामिल सरपंच, सचिव का हिस्सा,एक आवास मिलने वाले ने दी जानकारी,उसका पड़ा है अधूरा,
यह कैसी सफलता की कहानी सीएम शिवराज चौहान की सरकार में..!
रीवा से आलोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट:-
रीवा एमपी: प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण सीमा दुबे का अब अपना पक्का आवास है। वह कल्पना में भी नहीं सोच सकती थी कि उनका स्वयं का पक्का मकान होगा। लेकिन यह संभव हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना के लागू होने से। दुरौहा गांव की रहने वाली सीमा कहती हैं कि वह अपने परिवार के साथ बच्चे मकान में बमुश्किल अपनी जिंदगी गुजरबसर कर रही थीं। मकान कच्चा होने के कारण अनेक प्रकार की समस्यायें थीं और उन्हें लगता था कि क्या कभी वह भी पक्के मकान में रहेंगी। सीमा का नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची में शामिल हुआ और उन्हें पक्का मकान बनाने के लिये शासन स्तर से सीधे राशि बैंक खाते में जमा हुई। सीमा अब पक्के मकान में रहने लगी हैं। उनकी जिंदगी की गाड़ी सूकून से चलने लगी है वह अपने लिये मिली इस उपलब्धि के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को ह्दय से धन्यवाद देती हैं।


