
कर्नाटक में कांग्रेस की विजय से मऊगंज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज
मऊगंज: कर्नाटक में कांग्रेस की विजय पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश महिला सेवा दल सचिव मऊगंज विधानसभा की नेता श्रीमती अरुणा तिवारी ने अपने बयान में कहा है कि कर्नाट के लोग ने इस तरह भाजपा के खिलाफ प्रचंड जीत कांग्रेस को दिया उसमें पूरे देश में कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित है।
अरुणा तिवारी ने बताया कि इसका असर आने वाली विधानसभा और लोकसभा पर निश्चित रूप से पड़ेगा आज देश में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि जनता त्रस्त हो गई है जो भाजपा सरकार से जो आवाज उठाता है उस पर मुकदमा केस दायर कर देती हैं वही देश की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा को वोट देना एक धोखा है मध्यप्रदेश में भी भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।
जिस तरह से कर्नाटक में सरकार गिरा कर भाजपा ने खरीद फरोख्त कर सरकार बनाई थी वहां की जनता ने भाजपा को नकार दिया उसी तरह मध्य प्रदेश में भी शिवराज सरकार द्वारा खड़ी हुई सरकार को जनता जरूर जवाब दे देगी और कमलनाथ जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में प्रचंड जीत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी सेवादल का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ पूरी मुस्तैद के साथ खड़ा है।
