
08 जुलाई 2023 को आयोजित की जाएगी मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित विशेष लोक अदालत
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि इटावा
इटावा यूपी: अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता श्रीवास्तव-I ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा श्री विनय कुमार द्विवेदी के आदेशानुसार मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 08.07.2023 को प्रातः 10:00 बजे से न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण परिसर, इटावा में किया जायेगा। उक्त विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद के मामले निस्तारित किये जायेंगे। लोक अदालत में धन व समय की बचत करने हेतु एवं न्यायालय में लंबित मुकदमों को सुलह-समझौते के आधार पर शीघ्र निस्तारण हेतु अपने मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित मामलों को विशेष लोक अदालत में लगवाये जिससे एक ही बार में मुकदमों से मुक्ति पाये।
उन्होंने सर्व साधारण को सूचित किया है कि उक्त विशेष लोक अदालत में आप अपने मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित लम्बित मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराये जाने हेतु उक्त तिथि पर न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में उपस्थिति हो जिससे अधिक से अधिक जनमानस विशेष लोक अदालत का लाभ उठा सकें तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय की जनहित का उद्देश्य सफल हो सके।


