इटावा

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत महिला सुरक्षा, पुलिस विशेष दल इटावा द्वारा बालिकाओं-छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक 

 

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत महिला सुरक्षा पुलिस विशेष दल इटावा द्वारा बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को किया जागरूक 

 

मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक

 

इटावा से शिवराज सिंह राजपूत की रिपोर्ट

मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में किया जा रहा है जागरूक ।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण हेतु जागरूकता के दृष्टिगत चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाबलंबन) के अंतर्गत जनपदवार गठित किए गए महिला सुरक्षा विशेष दल के क्रम में आज दिनांक 11.06.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत आबादी क्षेत्र, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों, कॉलेजों,कोचिंग संस्थानों, मेलों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया है।

 

जिसमें महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं/ छात्राओं एवं महिलाओं को पुलिस द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1076, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 181, यूपी 112 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर उक्त नंबर या तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button