पूणे

पेड़ो के नीचे हुआ लायंस क्लब ईको फ्रेंड्स’ का शपथग्रहण ‘

पेड़ो के नीचे हुआ लायंस क्लब ईको फ्रेंड्स’ का शपथग्रहण ‘
 
किशोर मोहोलकर बने लायंस क्लब ऑफ पुणे इको फ्रेंड्स के अध्यक्ष, रमेश पसरीजा बने सेक्रेटरी
पुणे : वारजे स्मृतिवन में पेड़ो के नीचे सुबह 7 बजे से 10 बजे तक लायंस क्लब ऑफ पुणे ईको फ्रेंड्स की नई कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआमुख्य अतिथि एवं शपथग्रहण अधिकारी लायंस क्लब के पूर्व प्रांतीय गवर्नर जगदीश पुरोहित के मधुर संगीतमय भाषण ने समारोह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
लायंस क्लब ऑफ पुणे ईको फ्रेंड्स के अध्यक्ष के रूप में किशोर मोहोलकर को चुना गया. वही पल्लवी लामदाडे उपाध्यक्ष, रमेश पसरीजा सेक्रेटरी, संदेश सरडे ट्रेजरर व विश्वास सूर्यवंशी जनसंपर्क अधिकारी बने। मोहोलकर ने पूर्व अध्यक्ष मयूर बागुल से पदभार ग्रहण किया। लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर जगदीश पुरोहित ने सभी को शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। क्लब के मेंटर अनिल मंद्रुपकर मौजूद थे।
2023-24 वर्ष में इस कार्यकारिणी में अंजलि कुलकर्णी (जॉइंट सेक्रेटरी), गिरीश पाटिल (जॉइंट ट्रेजरर), मेंटर अनिल मंद्रुपकर, शिवानंद लामदाडे, सुहास कुलकर्णी, दीपक कुलकर्णी, सुनीता मंद्रुपकर, सौरभ मोहोळकर, शंतनू पेंढारकर, वामन भालेराव, अरुंधति कुलकर्णी, रवींद्र चनाळे, अनिता पाटिल, रानी पसरीजा, कल्पना भालेराव, अरुण कुलकर्णी, दीपक धोंडे निर्वाचित कार्यकारी अधिकारियों में शामिल हैं।
शहर के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण परियोजना, रामनदी का संरक्षण, वारजे वन उद्यान में एक एकर क्षेत्र में वृक्षारोपण और संरक्षण, मुठा नदी का संरक्षणगढ़कट का संरक्षण, धार्मिक स्थलों की सफाई, कूड़े कचरे का वर्गीकरण, वाहतूक जनजागृती, पर्यावरण अनुकूल गणेशोत्सव, प्लास्टिक हटाना, पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूली बच्चों के लिए कार्यशाळा ऐसी कई गतिविधियां आने वाले वर्ष लागू की जाएंगी, ऐसा किशोर मोहोलकर ने बताया.जगदीश पुरोहित नए कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी. संचालन अनिल मंद्रुपकर ने किया। विश्वास सूर्यवंशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button