रीवा

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की हुई मौत। भोपाल से रीवांचल एक्स्प्रेस से अपने घर रीवा जा रही थी छात्रा

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की हुई मौत। भोपाल से रीवांचल एक्स्प्रेस से अपने घर रीवा जा रही थी छात्रा

धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज

सागर में ट्रेन से गिरकर एक 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपने कजिन भाई के साथ भोपाल से अपने घर रीवा जा रही थी। देर रात बीना और सागर के बीच टॉयलेट करने के लिए निकली थी तभी उसकी ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय प्रियंका पाल निवासी परसधा पोस्ट रायपुर जिला रीवा जो रानी कमलापति-रीवा रेवांचल एक्सप्रेस में अपने चचेरे भाई और उनके मित्र के साथ भोपाल से अपने घर रीवा लौट रही थी। मृतिका के चचेरे भाई शिवानंद पाल ने बताया कि वह भोपाल से अपने घर रीवा जाने के लिए रानी कमलापति स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस में जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। वह टॉयलेट जाने का कहकर गई थी, जब काफी समय के बाद वह वापस नहीं लौटी तो टॉयलेट में जाकर देखा तो बहन नहीं दिखी। इसके बाद ट्रेन के कई अन्य कोचों में भी जाकर देखा लेकिन बहन कहीं नहीं मिली। खुरई रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो बताया गया कि बघौरा रेलवे स्टेशन के पास एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे तो शव बहन का ही था। मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी ट्रेन से गिरने के कारण ही मौत हुई है। घटना की जानकारी के बाद खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। ट्रेन से गिरने के कारण छात्रा के एक हाथ का पंजा भी कट गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button