तंत्रज्ञानसीतामढ़ी

सीतामढ़ी के रवि चन्द्रयान का 3 का नेटवर्क सिक्यूरिटी हैंडल किया

सीतामढ़ी के रवि चन्द्रयान का 3 का नेटवर्क सिक्यूरिटी हैंडल किया
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण में भी दे चुके हैं योगदान

विकेश कुमार पुर्वे सीतामढी प्रतिनिधि 

सीतामढी बिहार: रवि कुमार ने सीतामढ़ी से ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। जवाहर नवोदय विद्यालय सीतामढ़ी से वर्ष 2005 में दसवीं और 2007 में बारहवीं पास की। जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र अमरेन्द्र कुमार व विपुल रमन ने कहा कि सीतामढ़ी के लिए यह एक गौरवान्वित करनेवाला भारत के चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग में सीतामढ़ी जिले के पुपरी के रवि कुमार की भी सक्रिय भूमिका रही है। रवि कुमार ने चन्द्रयान-3 का नेटवर्क सिक्यूरिटी हैंडल किया। रवि पुपरी निवासी रिटायर्ड बैंककर्मी अरुण कुमार चौधरी और मधुबाला चौधरी के पुत्र हैं। रवि के योगदान पर परिवार भी गौरवान्वित है।

शुक्रवार को जब लोग चन्द्रयान-3 की लॉन्चिंग को टीवी पर देख रहे थे, उस वक्त टीवी पर वैज्ञानिकों की टीम के साथ रवि भी अपनी दायित्वों का निर्वहन करते हुए दिख रहे थे। रवि वर्ष 2012 में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान त्रिवेंद्रम से एवियोनिक्स में बीटेक पास कर इसरो से जुड़े। रवि ने बताया कि इसरो से जुड़ने के बाद उन्हें सबसे पहले चन्द्रयान-2 की लॉन्चिग में शामिल किया गया। वर्ष 2019 में मिशन चन्द्रयान-2 में रवि कुमार प्रमुख नियंत्रकों में से एक थे। चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपन में रवि को कमांडिंग ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई थी। चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपन में रवि के साथ-साथ जिले के बाजपट्टी प्रखंड के पटदौरा गांव निवासी किशन मिश्रा और परिहार प्रखंड के बबुरवन निवासी अनिल कुमार भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button