रीवा

डेंगू एवं मलेरिया से करे बचाव स्कूलों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

विशाल समाचार नेटवर्क टीम 

 

डेंगू एवं मलेरिया से करे बचाव स्कूलों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

रीवा एमपी: . जुलाई माह को डेंगू निरोधक माह के रूप में मनाया गया। डेंगू अन्य वाहक जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने तथा बचाव हेतु स्कूलों में जागरूकता शिविर एवं सार्वजनिक स्थलों में शिविर लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा निरंतर लार्वा सर्वे एवं विनिष्टीकरण, फीवर सर्वे जैसी गतिविधियां की जा रही हैं। सार्वजनिक स्थलों विवेकानंद पार्क, रानी तालाब, आंगनवाड़ी केन्द्र, गोलपार्क, नया बस स्टैण्ड, धोबिया टंकी, भैरव मंदिर, एकता वार्ड, जगन्नाथ वार्ड में प्रदर्शनी आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इसी श्रंखला में शालेय छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा देकर जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button