मऊगंज धर्मेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट
ईको पार्क को बचाने के लिए बंद करवा दिया विद्युत उत्पादन…
रीवा एमपी: – अरबों रुपए की लागत से बन रहे ईको पार्क की दीवार पर 8 इंच से ऊपर पानी पहुंच गया था और लगातार बारिश जारी रहने से इको पार्क का विकास पूरी तरह बह जाता, लेकिन इको पार्क को बचाने के लिए सिलपरा विद्युत परियोजना के विद्युत उत्पादन को सुबह से ही बंद करा दिया गया है और वहां से बीहर नदी में आने वाले पानी को रोक दिया गया है,,,सिलपरा में पानी को रोकने से नदी का जल स्तर घटने लगा है जिससे इको पार्क अभी खतरे से बाहर है ।कब तक बंद रखेंगे विद्युत उत्पादन और कब तक बंद रखेंगे गेट अगर इसी तरह बारिश का दौर जारी रहा तो बाणसागर डैम के गेट से लेकर सिलपरा विद्युत परियोजना के गेट तक को खोलना पड़ेगा और वह दिन दूर नही जब एकबार फिर अरबों रुपए की लागत से बीहर नदी में बन रहा ईको पार्क पानी में बह जाएगा। इको पार्क को बचाने के लिए सिलपरा विद्युत परियोजना में सुबह से ही विद्युत उत्पादन को बंद करा दिया गया है,,
शिलपरा विद्युत परियोजना से 1 दिन में लगभग 2 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होता है और 1 यूनिट बिजली का रेट 7 रुपए है,7 रुपए की दर से 2 लाख यूनिट बिजली का दाम 14 लाख रूपये होता है,,,,
सिलपरा विद्युत परियोजना का एक दिन में हो रहे 14 लाख रुपए के नुकसान की भरपाई कौन करेगा?
धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज की रिपोर्ट


